पीडित विनय पण्डो पिता जीतलाल पण्डो और सुंदरलाल पण्डो पिता लालसाय पण्डो ग्राम फुलीडुमर(Child abuse in Kasariya) ब्लॉक वाड्रफनगर जिला बलरामपुर निवासी दिनांक 13/03/2025 दिन गुरूवार को समय लगभग 7-7:30 बजे शाम कसरईया बाजार ग्राम महादेव पुर पुलिस चौकी डिण्डो थाना त्रिकुण्डा ब्लॉक रामचंद्र पुर जिला बलरामपुर मे लगने वाला सप्ताहिक कसरईया बाजार गये थे, एक कपडा बेचने वाला बाप – बेटे और अन्य व्यवसायियों द्वारा पीडित पण्डो विशेष पिछडी जनजाति राष्ट्रपति दत्तक पुत्र को अमानवीय रूप से मारपीट करते हुए रोड के नली मे डाल दिया था और बहुत मारपीट करने से पीडित विनय पण्डो को गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गया है, सुंदर लाल पण्डो को भी मारपीट किया गया है, विनय पण्डो गंभीर हालत मे है घर के परिजन वाड्रफनगर अस्पताल लेजा कर इलाज कराने गये है.

मारपीट का पूरा मामला यह है कि पीडित विनय पण्डो और सुंदर लाल पण्डो दोनों कसरईया बाजार गये थे, दोनों कसरईया बाजार के रोड के किनारे अपने साइड मे पैदल चल रहे थे तभी आगे से एक तेज गति से गाडी अनियंत्रित आ रही थी वह गाडी विनय पण्डो और सुंदर लाल पण्डो के ऊपर चढा दे रहा था, इन दोनों ने अनियंत्रित गाडी से बचने के लिए दो कपडा बेचने वाले व्यवसायियों के नीचे बीछाए हुए तीरपाल मे चढ गये थे, तीरपाल मे चढने के कारण दोनो बाप – बेटा और एक और कपडा बेचने वाले दुकानदार के द्वारा अश्लील गालीगलौज करते हुए पीडित विनय पण्डो और सुंदर लाल पण्डो को गला पकडकर दबाने लगे और लात घुसो से मारते हुए उसके गाल चेहरे मे झापड़ से मारा गया और रोड की नली मे पटक दिया जिससे पीडित विनय पण्डो का स्थिति नाजुक बताया जा रहा है. विनय पण्डो बगल के घर के खाट मे लेटा दिया गया था होश मे लाने के लिए उपस्थित लोगों द्वारा पानी का छिंटा चेहरे पर किया जा रहा था.
दोनो कपडा दुकानदार द्वारा रोड मे ही सटाकर अपना कपडे का दुकान रखा गया था, आपातकाल मे विनय पण्डो और सुंदर लाल पण्डो गाडी से बचने के लिए तीरपाल मे चढ गये थे जिससे उन दोनों का जान बच गया अगर दोनों शीघ्रता से नहीं हटते तो दोनों के ऊपर अनियंत्रित गाडी चढा देता और दोनों का मौत हो जाता, तीनो कपड़ा दुकानदार पर गलती है,
घटना स्थल पर डिण्डो पुलिस पहुंच कर पंचनामा तैयार कर कपड़ा जप्त कर लिया गया है और दूसरा कपड़ा दुकानदार कपडा लेकर मौके से भाग गया है.
बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय क्षेत्रीय नेताओं द्वारा इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं.
पण्डो समाज मे इस घटना को लेकर आरोपी के विरुद्ध कडी कारवाही कराने के लिए रोड पर उतरने का चेतावनी दी है. अतिशीघ्र आरोपी के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग किया गया है.

