सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपुर नहर में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना बीती रात करीब 8 बजे की है।
मृतक की पहचान कोरबा जिले के दरी निवासी नटवरलाल के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

