सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार हंसडांड चौक के पास एक तेज रफ्तार टोचन वाहन ने केदमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद की स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद कार में ही मौजूद थे।
हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में चौकी प्रभारी बाल-बाल बच गए और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई। फिलहाल मामले को लेकर आगे की जांच की जा रही है।

