Oplus_131072
सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड स्थित उरदरा मिडिल स्कूल में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां शिक्षक जगदीश प्रसाद यादव पर छात्राओं के साथ गलत तरीके से टच करने, अश्लील इशारे करने और अपशब्दों का प्रयोग करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
छात्राओं ने की शिकायत, शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान
छात्राओं ने शिक्षक की इन हरकतों की शिकायत स्कूल प्रशासन से की, जिसके बाद मामला जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) तक पहुंचा। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने तत्काल जांच के आदेश दिए।
DEO के आदेश पर शिक्षक को स्कूल से हटाया गया
जांच के बाद शिक्षक जगदीश प्रसाद यादव को स्कूल से हटाने की कार्रवाई की गई। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया कि छात्राओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और किसी भी तरह के अनैतिक आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

