सरगुजा: सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवापारा इलाके में बीती रात तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने राधेश्याम गुप्ता के घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कट्टा और तलवार के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और घर के साथ-साथ दुकान से लाखों की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
घटना का पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिससे पुलिस को बदमाशों की पहचान करने में मदद मिल सकती है। घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
इस लूटपाट के बाद पीड़ित परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का दावा कर रही है। वही इस मामले को लेकर अब तक एफआईआर दर्ज थाने में नहीं की है। एफआईआर दर्ज होने के बाद ही लूटे गए नगदी सहित सोने-चांदी का आकलन किया जा सकेगा।

