सरगुजा। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में ध्वजा रोहण कार्यक्रम में गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। इस दौरान गृहमंत्री ने मीडिया में बड़ा बयान दिया और कहाँ कि बस्तर के 47 गावों में तिरंगा ध्वजा रोहण किया गया। जवानो की भुजाओं की ताकत से दर्जनों गावों में पहली बार तिरंगा झंडा फहराया गया है। इस साल 47 नए गावों में आजादी के बाद पहली बार तिरंगा झंडा लहराया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संकल्प से ही यह संभव हुआ है। बस्तर के हर गांव में, अंतिम गावों तक में तिरंगा झंडा लहरेगा।
https://youtu.be/dX_SMN4c6sw?si=fveUc5hgTNt3Px9x
आईडी ब्लास्ट को लेकर गृह मंत्री ने कहा
बीजापुर के कर्रेगट्टा में हुए आईडी ब्लास्ट में 10 जवान घायल होने पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहाँ कि कर्रेगट्टा पहाड़ी पर नक्सलियों ने अपना साम्राज्य स्थापित कर रखा था। सुरक्षाबलों ने उसे नेस्तनाबूद कर दिया था। बौखलाहट में नक्सलियों ने उसी जगह पर नया IED प्लांट किया था। जिसकी चपेट में सुरक्षाबल के 9 जवान आ गए। सभी जवानों का बेहतर उपचार चल रहा है, सभी खतरे से बाहर है। नक्सलियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। 31 मार्च 2026 तक छत्तीगसढ़ नक्सल मुक्त हो जायेगा।

