सरगुजा, छत्तीसगढ़। अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बाइक पर दो युवक सवार थे। टक्कर के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फरार हाईवा चालक की तलाश की जा रही है।

