Ambikapur murder case
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम परसा में एक सनसनीखेज(Ambikapur murder case) वारदात सामने आई है, जहां एक ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
कुएं के पास मिला शव
स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह गांव के कुएं के पास एक व्यक्ति का शव देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अज्ञात हमलावरों ने दी वारदात को अंजाम
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। फिलहाल, हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव में फैली दहशत,
घटना के बाद से ही गांव में डर का माहौल है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही हत्यारों को पकड़ने का दावा कर रही है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि किसी तरह का सुराग मिल सके।

