अभी पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच एक रोमांचक वनडे सीरीज़ खेली जा रही है, जो कि न्यूज़ीलैंड(Khushdil Shah viral video)के बाद मैदान के बाहर एक हैरान करने वाला घटना देखने को मिली।
दरअसल, कल खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को न्यूज़ीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कुछ स्थानीय दर्शकों ने पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी खुशदिल शाह को निशाना बनाते हुए बुली करना शुरू कर दिया। ये सब तब हुआ जब खुशदिल शाह मैदान के पास खड़े थे और दर्शकों से कुछ दूरी पर मौजूद थे।
दर्शकों की इस हरकत से खुशदिल शाह अपना आपा खो बैठे और गुस्से में आकर उस दर्शक(Khushdil Shah viral video) की ओर दौड़ पड़े, मानो फिजिकल फाइट में शामिल होने जा रहे हों। हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारियों और साथियों ने स्थिति को संभालते हुए उन्हें रोक दिया और किसी तरह की बड़ी घटना होने से बचा लिया गया।
यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग दर्शकों की बदसलूकी की आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ खुशदिल शाह के रिएक्शन को अस्वीकार्य मान रहे हैं।

