सरगुजा, छत्तीसगढ़। सीतापुर के गुतुरमा-सुखरापारा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार था, तभी यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए सड़क पर यातायात को सुचारू बनाए रखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत सीतापुर थाना से संपर्क करें, ताकि पहचान कर परिजनों को सूचना दी जा सके।

