BOLLYWOOD NEWS: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है। यह खुलासा उनके पिता और मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया। उन्होंने बताया कि अथिया ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला खुद ही लिया है और वह इस फैसले को लेकर पूरी तरह स्पष्ट थीं।
सुनील शेट्टी ने भावुक होते हुए कहा, “एक दिन उसने मेरे पास आकर कहा, ‘बाबा, मुझे अब फिल्में नहीं करनी हैं।’ मैं चौंक गया, लेकिन उसने बहुत सहजता से ये फैसला लिया और फिर वो बस चली गई।”
सुनील शेट्टी ने यह भी बताया कि अथिया अब अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण और खूबसूरत भूमिका निभा रही है — मां बनने की। उन्होंने कहा, “आज वह मां की भूमिका में है और वह इसे पूरी तरह जी रही है। उसे इस समय अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत रोल मिला है, और वो है मदरहुड। वह अपने बच्चे की परवरिश में पूरी तरह से डूबी हुई है और बेहद खुश है।”
अथिया शेट्टी ने 2015 में सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म हीरो से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह मुबारकां और मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2019 में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ मोतीचूर चकनाचूर में उनके अभिनय को सराहा गया, लेकिन इसके बाद उन्होंने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया।
अब जब उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है, तो यह साफ है कि अथिया ग्लैमर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को प्राथमिकता दे रही हैं। उनके इस फैसले ने जहां उनके फैंस को चौंका दिया है, वहीं कई लोग उनके इस साहसी निर्णय की तारीफ भी कर रहे हैं।

