अंबिकापुर, छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की होनहार छात्रा अक्षिता डबराल ने चंडीगढ़ में आयोजित मिस्टर एंड मिस एशिया स्टार 2025 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अक्षिता(Akshita Dabral Miss Asia Star 2025), होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मिस एशिया स्टार 2025 का खिताब अपने नाम किया।
यह प्रतियोगिता 27 और 28 अप्रैल को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, झांझरी में आयोजित की गई थी, जिसे NFMG PRODUCTION ने आयोजित किया। प्रतियोगिता के लिए देशभर के नौ ज़ोन से चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 80 महिला और 50 पुरुष प्रतिभागियों को फाइनल राउंड में शामिल किया गया था। इन प्रतिभागियों में से महिला और पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वालों को खिताब दिए गए।
ALSO READ THIS :–सरगुजा में अफ्रीकन बोयर बकरी पालन से ग्रामीणों को मिला नया रोज़गार, Artificial Insemination से बढ़ी आमदनी
अक्षिता डबराल (Akshita Dabral Miss Asia Star 2025)की इस सफलता के पीछे उनकी प्रतिभा और बहुआयामी रुचियों का अहम योगदान रहा है। वे शुरू से ही पेंटिंग, डांस, भाषण, पब्लिक स्पीकिंग और मॉडलिंग जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में सक्रिय रही हैं। उन्होंने कई पेंटिंग प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और वर्ष 2023 में मिस ओडिशा के खिताब से भी सम्मानित हो चुकी हैं।

अक्षिता पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति गहरी रुचि रखती हैं। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियाँ भी सराहनीय रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, स्कूल की प्राचार्या, शिक्षकों और दोस्तों को दिया है, जिनका सहयोग उन्हें हर कदम पर मिला। उनका कहना है कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया।
छत्तीसगढ़ की इस बेटी की जीत ने न सिर्फ अंबिकापुर को गौरवान्वित किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी छाप छोड़ सकती हैं।

