सीतापुर विधानसभा के मैनपाट क्षेत्र में 7, 8 और 9 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है। इस शिविर में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद समेत देश के गृह मंत्री अमित शाह की भी मौजूदगी तय मानी जा रही है। इसे लेकर पूरे इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
दूसरी ओर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने इस आयोजन का विरोध करने का ऐलान किया है। आशीष गुप्ता का कहना है कि यह सरकार केवल झूठे वादों और छलावे से जनता को बहलाकर सत्ता में आई है, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि आम लोगों के जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर सिर्फ राजनीतिक इवेंट किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस विरोध को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखा जाएगा, जिसमें काले झंडे दिखाए जाएंगे और काले गुब्बारे आसमान में छोड़े जाएंगे।
उनका उद्देश्य केवल यह है कि सत्ता में बैठे लोग जनता की असली तकलीफों को समझें और दिखावे के बजाय काम करें। अब देखना यह है कि इस विरोध प्रदर्शन का असर बीजेपी के कार्यक्रम पर कितना पड़ता है और स्थानीय प्रशासन किस तरह इस पूरे घटनाक्रम को संभालता है।

