सरगुजा। जिले के मैनपाट रोपाखार क्षेत्र में शासकीय जमीन पर काबिज एक विधवा महिला के घर पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चला दिए जाने से राम दल सहित स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। पीड़िता के समर्थन में उतरे सड़क राम दल और स्थानीय लोगों ने कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर चक्का जाम कर दिया हैं।
प्रदर्शनकारियों का हंगामा
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी कर रहे। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने जानबूझकर विधवा महिला के आशियाने को टारगेट करके बुलडोजर कार्रवाई की। बीते शुक्रवार को रोपाखार में शासकीय भूमि पर बने महिला के मकान को प्रशासन ने जमीदोज कर दिया था। इसके बाद महिला के समर्थन में राम दल और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
अधिकारियों की समझाइस नाकाम
मौके पर SDM और पुलिस की टीम पहुंच चुकी है। प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने का कोशिश कर रहे हैं। इधर प्रदर्शनकरियों मांग है कि राजस्व अभिलेखो में भूमि के खसरा नंबर में सुधार किया जाए, साथ ही चक्का जाम स्थल पर कलेक्टर कों बुलाने की मांग कर रहे हैं।

