अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। नागपंचमी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के कई जिलों से प्रतिभागी पहुंचे और प्रतियोगिता में भाग लिए। सरगुजा में हर साल होने वाली इस प्रतियोगिता में 4 प्रतिभागी को पछाड़ कर असोला के रहने वाले प्रदीप पैंकरा आए नंबर वन पर,प्रदीप ने बताया कि वो पिछले 12 ,13 साल कुश्ती की प्रैक्टिस कर रहे है और उन्हें फर्स्ट पायदान पर आने के बाद उन्हें 21000 नकद और शील्ड सरगुजा कलेक्टर, आईजी और जिला अध्यक्ष द्वारा दिया गया है।
प्रतियोगिता में शामिल सरगुजा के बीजेपी जिलाध्यक्ष भरत सिंह सिसौदिया ने बताया कि पारंपरिक कुश्ती हमारे संस्कारों में है। पहलवानों के उत्साह वर्धन के लिए बड़ी संख्या में सरगुजा वासी पहुंचे। वही उन्होंने बताया कि हर बार की तरह आयोजित यह कार्यक्रम में इस बार जो दूर दूर से प्रतिभागी आते है वह इस बार कम देखने को मिला है लेकिन बिलासपुर रायपुर जैसे बड़े शहरों से कई प्रतिभागी इस कार्यक्रम में प्रतिभागी के रूप में पहुंचे।

