अंबिकापुर के शक्ति पर कैलाश मोड मुख्य मार्ग पर सड़क के बीच में झूल रहा है विद्युत तरंगित तार लेकिन बिजली विभाग इसको ठीक करने का नाम ही नहीं ले रही है।आपको बता दे 2 जुलाई को भी एक मामला सामने आया था जिसमें विद्युत विभाग के लापरवाही से सड़क पर ऐसे ही तार लटक रहा था जिसमें एक युवक के टकराने से युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें : अपनी समस्याओं को लेकर सरगुजा जिले के निवासी पहुंचे कलेक्टर के पास कलेक्टर ने किया निराकरण, पढ़े पूरी खबर
अब यह ताजा नजारा शक्ति पर कैलाश मोड मुख्य मार्ग का है यहां भी इस तरह से विद्युत तरंगित तार रोड पर झूल रही है हालांकि इसकी ऊंचाई थोड़ी सी ज्यादा होने से आवागमन रोड पर चल रही है लेकिन अगर तार और नीचे आता है तो इसमें फंसने से फिर किसी न किसी व्यक्ति या पशु के साथ हादसा हो सकता है पर अंबिकापुर के बिजली विभाग की नजर इस पर नहीं पड़ रही है।

