अम्बिकापुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर अंबिकापुर में भाजपा का प्रचार अभियान जोरों पर है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दर्रीपारा वार्ड क्रमांक 44 (कबीर वार्ड) में भाजपा प्रत्याशी किरण साहू के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
सभा में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि भाजपा शहर के विकास और जनहित के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता से अपील की कि महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत और पार्षद प्रत्याशी किरण साहू को विजयी बनाकर अंबिकापुर को एक बेहतर नगर बनाने में सहयोग दें।
महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने भी मांगा समर्थन
सभा में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार विकास कार्यों में तेजी लाएगी और जनता की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
भाजपा ने दिखाया ताकतवर जनसंपर्क अभियान
सभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। लक्ष्मी राजवाड़े और मंजूषा भगत ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा और भाजपा की योजनाओं को जनता के सामने रखा।
नगर निकाय चुनाव में भाजपा और अन्य दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। ऐसे में लक्ष्मी राजवाड़े की सक्रियता से भाजपा के प्रचार को नई गति मिलती दिख रही है।

