सरगुजा जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरगुजा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार अग्रवाल ने जिले में पुलिसिंग को और मजबूत करने के उद्देश्य से 176 पुलिस कर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादला सूची में प्रधान आरक्षक, आरक्षक और महिला आरक्षकों के नाम शामिल हैं।
एसपी राजेश अग्रवाल ने इस बड़े पैमाने पर तबादले को प्रशासनिक दृष्टिकोण से जरूरी बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य जिले में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है। तबादले में शामिल 176 पुलिस कर्मियों में हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल शामिल हैं। जिन्हें जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
माना जा रहा है कि यह कदम जिले में पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने और जनता को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, और सभी संबंधित पुलिस कर्मियों को उनके नए पदस्थापना स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।







