सरगुजा, छत्तीसगढ़। अंबिकापुर के महामाया द्वार पर महिला के साथ हुई बर्बर घटना ने पूरे सरगुजा जिले को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त(Mahamaya Gate incident) से बाहर है, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। हालांकि प्रशासन लगातार आरोपी की तलाश में जुटा हुआ है और उसे जल्द पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹5000 के इनाम की घोषणा की गई है। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक (IG) ने भी इस इनाम राशि को बढ़ाते हुए ₹30000 की घोषणा की है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर कानून के दायरे में लाया जा सके।
इस बीच सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (Mahamaya Gate incident)के सरगुजा संभाग अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने प्रशासन के सहयोग के लिए आगे आते हुए आरोपी की जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹5000 नगद इनाम देने की घोषणा की है। उनका कहना है कि इस तरह के जघन्य अपराधों में समाज की भागीदारी बेहद जरूरी है, ताकि अपराधियों को जल्द सजा मिल सके।
प्रशासन और सामाजिक संगठनों के इस संयुक्त प्रयास से उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़िता को न्याय मिल सकेगा। वहीं, पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी के पास आरोपी से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि कार्रवाई में तेजी लाई जा सके।

