अंबिकापुर। जशपुर जिले के नारायणपुर थाने में पदस्थ टीआई रामसाय पैंकरा की 27 जुलाई को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वे सरगुजा जिले के ग्राम सुर के रहनेवाले थे। रामसाय पैंकरा अपने पुराने घर का सीपेज ठीक करवाने के लिए गए हुए थे।
उनके घर में पर्याप्त लाइट नहीं थी और घर के अंदर एक विद्युत तरंगित तार झूल रही थी पर्याप्त लाइट न होने के के कारण रामसाय पैंकरा को वह विद्युत तरंगित तार नहीं दिखा जिसे की वे उसे छू लिए बहुत देर बाद तक जब वो बाहर नहीं आए तो उनकी पत्नी उन्हें खोजने के लिए घर के अंदर गए तभी उन्होंने देखा कि विद्युत तरंगित तार उनके हाथों में चिपका हुआ है और हाथों से चिंगारी निकल रही है।
मृतक रामसाय पैंकरा की पत्नी द्वारा त्वरित कार्य करते हुए उन्हें झाड़ू से तार को हाथ से अलग करने की कोशिश करने लगी जिसके बाद तार हाथ से छूट गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और निरीक्षक रामसाय की मौत हो चुकी थी। थाना सीतापुर द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

