उदयपुर ब्लॉक के ग्राम फूलचूही के आश्रित ग्राम डोई में शासकीय स्कूल मैदान की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन अवैध निर्माणों को गिरा दिया।
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने स्कूल के खेल मैदान पर कब्जा करते हुए मकान बना लिए थे। प्रशासन की ओर से पहले इन्हें नोटिस देकर स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी कब्जा नहीं छोड़ा गया।
इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चलाकर तीनों मकानों को जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

