{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़। जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पटवारियों को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर एक साथ 83 पटवारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। इस कार्रवाई के तहत शहरी क्षेत्रों में लंबे समय से पदस्थ पटवारियों को ग्रामीण इलाकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।




प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह फैसला कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता और बेहतर राजस्व व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। तबादले की इस बड़ी कार्रवाई से राजस्व विभाग में नई सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है। आदेश जारी होते ही जिले के प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

