{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। शहर में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामला सरस्वती महाविद्यालय में प्रस्तुत एक नाटक से जुड़ा है, जिसे लेकर ईसाई समाज में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इसी को लेकर ऑल चर्चेस यूथ अंबिकापुर के प्रतिनिधियों ने गांधीनगर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि महाविद्यालय परिसर में 15 वा वार्षिकउत्सव में विद्यार्थियों के सामने ऐसा नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें ईसाई समाज की धार्मिक आस्था और विश्वासों को ठेस पहुंचाने वाला कंटेंट शामिल था। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाज में आक्रोश फैल गया। संगठन का कहना है कि शिक्षा का उद्देश्य समाज में भाईचारा, नैतिक मूल्य और आपसी सम्मान को मजबूत करना होता है, लेकिन इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं।

ऑल चर्चेस यूथ का आरोप है कि इस नाटक के माध्यम से एक विशेष समुदाय के खिलाफ गलत संदेश फैलाया गया, जिससे समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और शहर की आपसी शांति बनी रहे।

इस मामले को लेकर जब संबंधित गांधी नगर थाना प्रभारी से बात की गई, तो उनका कहना है कि पूरे प्रकरण की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है और मामले में आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

