प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क दुर्घटना में घायल हुए 14 लोगों का हाल-चाल जाने अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, और बेहतर इलाज के लिए दिशा निर्देश दिए।

दरअसल बीते दिनों बलरामपुर क्षेत्र से झारखंड स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोटापानी की यात्रा के दौरान ओरसा पाठ क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। बस सवार 10 ग्रामीणों की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से 14 घायलों को ईलाज के लिए अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल लगाया। आज सरगुजा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम घायलो से मुलाक़ात कि और उनका हालचाल जाना, साथ ही अस्पताल प्रबंधन को बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए हैं।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त जताया हैं, और कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं मन को विचलित कर देने वाली है। उन्होंने दिवंगत हुए सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की हैं। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

