सूरजपुर : कोतवाली थाना क्षेत्र के गिरवरगंज स्थित बईरपारा में देर रात एक चौंकाने वाली आगजनी की घटना सामने आई। स्थानीय निवासी हरिशंकर के घर के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें रात लगभग ढाई बजे अचानक आग की लपटों में घिर गईं। घटना के समय आसपास के लोग गहरी नींद में थे, जिससे कोई तुरंत आग पर काबू पाने में सक्षम नहीं हो सका। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मोटरसाइकिलों को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने की वजह अज्ञात है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने बाइक में आग लगाई होगी. देखते ही देखते दोनों मोटरसाइकिलें धू-धू कर जल उठीं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
फिलहाल पुलिस आगजनी के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.

