सरगुजा। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 9 वी बार देश के लिए बजट पेश किया। बजट का साक्षी बनने के लिए राज्य के वित्तमंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। पूरा कार्यक्रम अंबिकापुर के सर्किट हाउस में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्रीय वित्तमंत्री का बजट भाषण सुना। प्रदेश के वित्त मंत्री ने बजट को देश के हित मे बताया गया।

वित्तमंत्री का हुआ स्वागत एक गुलदस्ते
केंद्रीय वित्तमंत्री के बजट भाषण के बाद वित्तमंत्री ओपी चौधरी का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। स्वागत के दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए गणमान्य लोगों ने जिला भाजपा द्वारा लाए गए एक गुलदस्ते से स्वागत किया गया। स्वागत का क्रम एक गुलदस्ते से होना जिला भाजपा अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया को बुरा लगा और कार्यकर्ताओं को और गुलदस्ता लाने को कहा गया। लेकिन तबतक एक दर्जन से अधिक भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वित्तमंत्री का स्वागत कर लिया था।

घाटे का बजट सरगुजा के लिए
ऐसा पहली बार हुआ कि केंद्रीय बजट पेश के दौरान राज्य के वित्तमंत्री शामिल हुए। ऐसा हम नही मंच संभाल रहे भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि सरगुजा के प्रभारी मंत्री होने के कारण यहाँ नही आये हैं। बल्कि वित्त मंत्री होने के नाते आये है, और पहली बार राज्य में ऐसा हुआ हैं कि कोई वित्तमंत्री जिले में जाकर केंद्रीय बजट भाषण अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। यही वजह रहा कि हजारों करोड़ वाली पार्टी के पास फंड होने के बावजूद एक गुलदस्ते से वित्त मंत्री का स्वागत कई लोगों ने किया।
कार्यकर्ताओं का छल्का दर्द
भाजपा कार्यकर्ताओं की स्थिति जिले में कुछ बेहतर नही है। सरकार के दो साल से अधिक का समय गुजर चुका हैं। लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता एक-एक दाने को तरस रहा है। यू कहे कि भाजपा कार्यकर्ताओं के पास कुछ काम नही हैं। एक भाजपा कार्यकर्ता ने नाम नही बताने के शर्त में बताया कि इससे अच्छा तो कांग्रेस सरकार में ठीक चल रहा था। भले विपक्ष की सरकार थी, कुछ ना कुछ काम बूथ लेबल से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को काम मिल जाता था। लेकिन मौजूदा समय मे भाजपा कार्यकर्ताओं की स्थिति ठीक नहीं हैं। यही वजह रही कि किसी भी कार्यक्रम के लिए भाजपा का एक भी कार्यकर्ता गुलदस्ता लाने लायक पार्टी ने नही छोड़ा हैं।

