अंबिकापुर/उदयपुर। दशहरा देखने पलका जा रहे दो बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। खोंधला मोड़ बाजार के पास शाम करीब 7:30 बजे हुए हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
उदयपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रिखी निवासी राजाराम (22) और परसादी दास (29) बाइक से दशहरा देखने पलका जा रहे थे। इसी दौरान खोंधला मोड़ बाजार के पास सामने से आ रही बाइक के हैंडल से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सवार सड़क किनारे पेड़ के ठूंठ से जा टकराए।
हादसे में राजाराम के सिर में चोट आई, जबकि परसादी दास के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

