उत्तर प्रदेश में लाखों राशन कार्ड धारकों को आगामी महीनों में राशन मिलने में समस्या हो सकती है। सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन(KYC update) के अनुसार, यदि किसी राशन कार्ड धारक ने ई-केवाईसी (KYC) पूरी नहीं कराई है, तो मार्च से उसे राशन नहीं मिलेगा।
ई-केवाईसी पोर्टल बंद, अब समय सीमा समाप्त
राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारकों को केवाईसी पूरी करने के लिए कई बार समय सीमा बढ़ाई थी। पहले यह डेडलाइन बढ़ाकर 13 फरवरी कर दी गई थी, लेकिन अब ई-केवाईसी पोर्टल बंद हो गया है। इस कारण अब जिन लोगों ने अभी तक अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे राशन से वंचित हो सकते हैं।
राशन कार्ड धारकों को क्या करना चाहिए?
राशन कार्ड धारकों को जल्द से जल्द अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या खाद्य विभाग के कार्यालय में जाकर केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए आधार कार्ड और राशन कार्ड की आवश्यकता होगी। जिन लोगों की केवाईसी अभी तक अधूरी है, वे तुरंत इस प्रक्रिया को पूरा करें, ताकि उन्हें राशन मिलने में कोई समस्या न हो।
सरकार की सख्ती और इसका असर
सरकार की इस नई व्यवस्था का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाना और अपात्र लोगों को हटाना है। हालांकि, इसके कारण लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, यदि वे समय पर अपनी केवाईसी नहीं करा पाते हैं।

