अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के केरजू पुलिस चौकी अंतर्गत एक शिक्षिका के घर में देर रात लूट की वारदात हुई। तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर का छप्पर तोड़कर घुसने के बाद शिक्षिका को डरा-धमकाकर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए।
सूत्रों के मुताबिक, लूटे गए सामान की कुल कीमत 50 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

