थाना कोतवाली क्षेत्र के मोमिनपुरा में आबकारी उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली टैबलेट की अवैध बिक्री में लिप्त मोहम्मद आलम उर्फ काजू खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 420 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त की गई है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहम्मद आलम अपने घर से नशीले टैबलेट की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर आबकारी उड़नदस्ता टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 420 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गईं।
टीम ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (C) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा बताई जा रही है।

