सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधीनगर निवासी बंटी राव को 850 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चर्चपारा ठाकुरपुर में किराए के मकान में यह अवैध कारोबार कर रहा था।
मुखबिर की सूचना पर उसके किराए के मकान में दबिश दी गई, जहां तलाशी में 425 नग Talgesic और 425 नग Avil इंजेक्शन, कुल 850 इंजेक्शन बरामद हुए।
आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत गिरफ्तार कर अंबिकापुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने के आदेश दिए गए।
बताया जा रहा है कि यह छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। कार्रवाई में विभागीय टीम के कई सदस्यों की अहम भूमिका रही।

