अंबिकापुर: राजीव गांधी पीजी कॉलेज अंबिकापुर के एक प्रोफेसर द्वारा हिंदू देवी मां काली के कथित अपमान को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय संगठन ‘आजाद सेवा संघ’ ने प्रोफेसर की इस हरकत को धार्मिक भावनाओं पर हमला करार देते हुए पुलिस प्रशासन से त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
क्या है मामला?
आजाद सेवा संघ के अनुसार, उक्त प्रोफेसर ने कॉलेज के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में मां काली को “शैतान” के रूप में वर्णित किया। इस टिप्पणी को हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं का अपमान माना जा रहा है। संगठन ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करार दिया है।
आजाद सेवा संघ का एक्शन
घटना की जानकारी मिलते ही संगठन के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा और जिला अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य को औपचारिक आवेदन सौंपकर प्रोफेसर के निलंबन और सार्वजनिक माफी की मांग की। साथ ही, सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को अलग से ज्ञापन सौंपा गया हैं। जिसमें इस मामले को गंभीरता से लेने और कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।
संघ की चेतावनी
आजाद सेवा संघ ने स्पष्ट किया कि यदि संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन करेंगे। यह घटना अम्बिकापुर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक शिक्षक जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति ने ऐसी टिप्पणी की। हिंदू संगठन और छात्रों में भी इस मामले को लेकर गहरी नाराजगी है।


Professor ka koi naam nhi hai kya??? Jab naam nhi bta sakte to channel hi band karo apna.