मैनपाट/अम्बिकापुर।
सरगुजा के पर्यटन स्थल मैनपाट से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रोपाखार स्थित पुराने बौद्ध मंदिर में दर्शन के बहाने पहुंचे एक पर्यटक जोड़े ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह की बताई जा रही है। पर्यटक जोड़ा दर्शन के बहाने मंदिर के अंदर दाखिल हुआ और मौका देखकर मंदिर परिसर में रखे कुछ कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर प्रशासन को जब चोरी का शक हुआ, तब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसमें साफ तौर पर जोड़े की संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं।
घटना की सूचना मिलते ही मैनपाट पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जोड़े की पहचान करने में जुट गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है क्योंकि यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि पर्यटन के लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण है।

