जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा के लिए नया भवन बनाना प्रस्तावित किया गया है। सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर ने अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम चठिरमा में कलेक्टर ने भूमि आवंटित कर दिया है। जिसके बाद से ही अधिवक्ता संघ में सरगुजा कलेक्टर के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा हैं।
अधिवक्ता संघ कलेक्टर के खिलाफ हुए लामबंद..
जिला अधिवक्ता संघ की मांग है कि अंबिकापुर शहर से काफी दूर नए भवन बनाने के लिए कलेक्टर के द्वारा जमीन आवंटित किया गया हैं। वही दूरदराज से आने वाले फरियादियों सहित अधिवक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिला एवं सत्र न्यायालय के आस-पास तहसील न्यायालय, एसडीएम न्यायालय सहित अन्य न्यायालय भी मौजूद है। अगर जिला एवं सत्र न्यायालय को ग्राम चठिरमा ले जाया जाता है तो अधिवक्ता चकरी की तरह घूमता रह जायेगा। वही अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर पर आरोप लगाया कि किसी से बिना चर्चा और ना ही बार काउंसिल से पूछा गया, और कलेक्टर ने जमीन प्रस्तावित कर दिया गया हैं। अब देखना होगा कि अधिवक्ता संघ अपनी लड़ाई के लिए आगे और किस तरीके से आंदोलन तेज करेंगे। यह तो आने वाला वक्त बताएगा।
जिला प्रशासन ने क्या कहा..
जिला प्रशासन की तरफ से अपर कलेक्टर सुनील नायक ने अपना पल्ला झाड़ते हुए बता दिया कि जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय के जमीन आबंटन को लेकर पहुँचे हुए थे, साथ ही कहा कि जिला अधिवक्ता संघ विरोध में एक दिन का कलम बंद कर काम बंद किया। बहरहाल अपर कलेक्टर के इस बयान ने साफ कर दिया कि अधिवक्ताओं संघ भले ही ज्ञापन सौपने पहुँचे हो। हम अपना काम अपने तरीके से करेंगे, और अधिवक्ता संघ के आने से कोई जगह परिवर्तन नही हो जाएगा।

