पत्थलगांव (जशपुर): जिले के लाखझर गांव में एक नाबालिग बालक के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है। खेत में नुकसान पहुंचाने और पुआल जलाने के आरोप में गांव के एक किसान ने बच्चे को पेड़ से बांधकर पीट दिया।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, लाखझर गांव के रहने वाले करमु राम नामक किसान ने अपने खेत में नुकसान होने की आशंका के चलते गांव के ही एक नाबालिग बालक को पकड़ लिया। आरोप है कि बालक ने खेत में आगजनी की थी, जिससे पुआल जल गया और फसल को भी नुकसान पहुंचा। इसी गुस्से में आकर किसान ने बच्चे को पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की।

