अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़। अम्बिकापुर से लगे ग्राम तकिया स्थित वन भूमि में अतिक्रमण करके अवैध रूप से रह रहे 40 घरों को वन विभाग ने बेदखली का नोटिस जारी कर दिया है. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण इस का विरोध करने अम्बिकापुर वन विभाग कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए नजर आए. बताया जा रहा है 3 दिवस के अंदर नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो वनविभाग वन विभाग की भूमि पर बने सभी घरों को तोड़ने की कार्यवाही करेगी.
दरअसल अम्बिकापुर नगर सीमा से लगे ग्राम पंचायत तकिया स्थित वन भूमि पर तकरीबन 39 से ज्यादा ग्रामीण परिवार लगभग 40 वर्षों से रह रहे हैं इन ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, जल एवं विद्युत, सड़क सहित तमाम सुविधाएं शासन की ओर मुहैया हो रही है. लेकिन कुछ लोगों के द्वारा वनविभाग में शिकायत दर्ज कराई गई की थी उक्त भूमि वनभूमि की है.जिसके बाद वनविभाग के द्वारा अब इसे खाली करवाने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है. वही ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के द्वारा एक धर्म विशेष के कारण बिना जांच के आनन-फानन में कार्रवाई किया जा रहा है ग्रामीणों का यहभ कहना है कि बरसात आने को है ऐसे में अगर उनका घर तोड़ दिया जाता है तो बरसात में अपने परिवार कहां जाएंगे.
वही दूसरी ओर वनविभाग के डीएफओ अभिषेक जोगावट का कहना है कि ग्राम तकिया स्थित वन भूमि पर अवैध तरीके से अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है जिसके तहत उक्त भूमि को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है उसी के संबंध में कुछ ग्रामीण अपना पक्ष रखने के लिए कार्यालय आएं थे उनसे जब पुछा गया कि उक्त भूमि पर कितने घर बने हैं तो उन्हें ने कहा इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.

