स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन सेंटर में सिलाई का काम सीखने आई महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है।
सिलाई के लिए आती हैं महिलाएं
दरअसल सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोपाखर में वेदांता के द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तहत सिलाई का कार्य सिखाया जा रहा है। जहाँ हर 3 महीने के एक बैच में 45 से 50 महिलाएं सिलाई ट्रेनिग के लिए आती है।
पिछले दो सालो से महिलाओं के हो रहे हैं अंडरगारमेंट्स चोरी
लेकिन इस सेंटर से एक अजीबो गरीब कर देना वाला मामला सामने आने के बाद सभी हैरान हो गए हैं। जहां बीते 2 सालों से सिलाई का काम सीखने आने वाली महिलाओं के अंडर गारमेंट्स गायब हो रहे थे। जहाँ सेंटर में रहने वाली महिला ट्रेनर को भी यह पूरी बात पता था। बावजूद इसके कोई सबूत नहीं होने की वजह से इसकी शिकायत थाने में भी नही किया गया था। वही अब परेशान होने के बाद, इस सेंटर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ अंडर गारमेंट्स चोरी करने वाला
जहां बीते दिनों स्किल डेवलपमेंट के तहत सिलाई का काम सीख रही महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसके बाद सेंटर की ट्रेनर ने इसकी जानकारी नजदीक के कमलेश्वरपुर थाने में दी है। जहां पुलिस ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने की बात भी कही है।

