बलरामपुर, छत्तीसगढ़।
सोमवार की सुबह बलरामपुर जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब वाड्रफनगर एसडीएम नीरनिधि नंदेहा की निजी गाड़ी एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, अनियंत्रित होकर वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसा बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है।
एसडीएम नीरनिधि नंदेहा जिले में समय-सीमा की बैठक में शामिल होने आए थे। वे अपने वाहन से बलरामपुर लौट रहे थे, तभी अचानक चालक से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे गड्ढे में जा गिरी।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वाहन चालक और एसडीएम दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। लेकिन गाड़ी को जो नुकसान हुआ है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना बड़ा रहा होगा।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायज़ा लिया। यह राहत की बात रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन यह हादसा एक बार फिर क्षेत्र में जर्जर सड़कों और ट्रैफिक से जुड़ी गंभीर समस्याओं को बयां कर रहा है।

