सरगुजा: गर्मियों की छुट्टियों में जहां अधिकांश बच्चों के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया की दुनिया में खो जाने का वक्त बन जाता हैं। वहीं सीतापुर के कटनइपारा इलाके का एक होनहार बच्चा अर्णव सोनी इन छुट्टियों का इस्तेमाल अपने हुनर को तराशने में कर रहा है।
अर्णव न सिर्फ पढ़ाई में मेधावी है, बल्कि उसे पेंटिंग और कलात्मक वस्तुएँ बनाने का भी गहरा शौक है। गर्मियों की छुट्टियों में जब अधिकांश बच्चे मनोरंजन में व्यस्त रहते हैं। अर्णव देशभक्ति से प्रेरित चित्र बना रहा है और साथ ही घरों की साज-सज्जा के लिए आकर्षक कलाकृतियाँ भी तैयार कर रहा है।

अर्णव को इस रचनात्मक कार्य में अपने नाना-नानी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अर्णव के बुजुर्ग नाना-नानी न सिर्फ उसके साथ समय बिता रहे हैं। बल्कि उसकी कला को और भी निखारने में मदद कर रहे हैं। वहीं उसके माता-पिता भी लगातार उसे प्रोत्साहित करते रहते हैं।

अर्णव की ये लगन और रचनात्मकता आज के बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जहां एक ओर छुट्टियों में अक्सर बच्चों को तकनीक की लत में डाल देती हैं। वहीं अर्णव जैसा बच्चा यह साबित करता है कि छुट्टियों का उपयोग सीखने, सृजन करने और कुछ नया करने के लिए भी किया जा सकता है।

